फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Allocated funds will be spent after six years

छह साल बाद खर्च होगी आवंटित धनराशि

Fri, 05 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Allocated funds will be spent after six years
छह साल बाद खर्च होगी आवंटित धनराशि
विज्ञापन

धामपुर। साल 2015 में मलिन बस्ती के सुंदरीकरण के लिए पालिका को आवंटित तीन करोड़ की धनराशि में से 56 लाख रुपये शेष होने का पता चला। पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों से फाइल तलब कर शेष धनराशि को शासन के निर्देश के बाद मलिन बस्ती में ही सुंदरीकरण कराने की कवायद शुरू कर दी है।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि साल 2015 में पूर्व सरकार की ओर से धामपुर में मलिन बस्ती के सुंदरीकरण के लिए तीन करोड़ की राशि को आवंटित किया गया था। इस राशि में से बस्ती में केवल एक धर्मशाला और कुछ सड़कों का ही निर्माण हुआ था। शेष धनराशि पालिका के पास जमा है। इस धनराशि को अब तक किसी ने खर्च नहीं किया। बताया गया कि करीब 56 लाख रुपये की धनराशि अभी शेष है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस धनराशि का पता लगने पर उन्होंने फाइल को तबल किया है। इस रकम से मलिन बस्ती में अभी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने को प्रस्ताव तैयार करने का काम किया जाएगा। प्रस्ताव पास करने के बाद शासन से खर्च करने की परमिशन प्राप्त की जाएगी। आदेश मिलने पर ही सुंदरीकरण का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड को नहीं थी जानकारी: पालिकाध्यक्ष
धामुपर। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि पालिका के किसी अधिकारी या कर्मचारी पालिका बोर्ड को आज तक जानकारी नहीं दी। जब उन्होंने मलिन बस्ती के सुंदरीकरण के लिए आए धन की जानकारी करने का प्रयास किया तो पता लगा। पालिकाध्यक्ष ने शेष धन के संबंधित फाइल को तबल कर लिया है। बताया कि शासन से परमिशन के बाद इस धनराशि से मलिनबस्ती में अधूरे पड़े कार्यो को पूरा कराने की कवायद शुरू करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed