{"_id":"658f16b82d1fc231250d25e5","slug":"allegations-of-traveling-without-ticket-and-assault-on-tt-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-5755-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिना टिकट के सफर करने और टीटी से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिना टिकट के सफर करने और टीटी से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। नैनी एक्सप्रेस में बिना टिकट के सफर कर रहे होमगार्ड ने टीटी के साथ अभद्रता और मारपीट की। सूचना मिलते ही नजीबाबाद आरपीएफ ने कोतवाली रामपुर में तैनात होमगार्ड को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
काठगोदाम से देहरादून जा रही नैनी एक्सप्रेस 12092 डाउन के आरक्षित कोच में कोतवाली रामपुर में तैनात होमगार्ड जागन सिंह परिजनों के साथ सफर कर रहा था। मुरादाबाद से ट्रेन चलने के बाद टीटी मनीष राज ने होमगार्ड से टिकट मांगा तो वह बिना टिकट मिला। आरोप है कि बिना टिकट होमगार्ड ने टीटी के साथ पहले अभद्रता की और उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। मुरादाबाद कंट्रोल से सूचना मिलते ही नजीबाबाद आरपीएफ ने गांव ईंडवी पोस्ट कोयला, रामपुर निवासी होमगार्ड जागन सिंह को नजीबाबाद स्टेशन पर उतार लिया।
आरपीएफ प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि काठगोदाम के टीटी मनीष राज की तहरीर पर होमगार्ड के खिलाफ विधिक कार्रवाई के साथ उसका चालान किया गया है।