{"_id":"6acfdb273c1b393a6905d98d","slug":"allegations-of-misconduct-by-police-regarding-weather-conditions-during-the-market-setup-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-192962-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रामलीला मंचन के दौरान हंगामा, पुलिस पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रामलीला मंचन के दौरान हंगामा, पुलिस पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
धामपुर के ग्राम सरकड़ा में रामलीला मंचन के लोगों को समझाती पुलिस स्रोत वीडियोग्रैब
- थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल का मामला
- मामा मारीच प्रसंग में तीर लगने से नाराज हुआ पुलिसकर्मी, जूते पहन मंच पर चढ़ने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। स्योहारा मार्ग स्थित गांव सरकड़ा चकराजमल में सिद्ध बाबा इमली वाला स्थल पर आयोजित रामलीला में मंगलवार रात हंगामा हो गया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। घटना के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। ग्रामीणों व कमेटी के लोगों ने पुलिसकर्मी पर जूते पहन मंच पर चढ़ने और लोगों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
रामलीला समिति के अध्यक्ष लाखन सिंह, शुभम सिंह और संजीव कुमार का कहना है कि मंगलवार रात राम, लक्ष्मण और सूपर्णखा व मामा मारीच संवाद के प्रसंग का मंचन हो रहा था। इसी दौरान मामा मारीच वध के दौरान तीर मारने के दृश्य में तीर मंच के पास बैठे एक पुलिस कर्मी को लग गया।
आरोप है कि इससे नाराज पुलिसकर्मी जूते पहन कर मंच पर चढ़ गया। जिससे ग्रामीण भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही। बाद में पुलिसकर्मी वहां से चले गए। आरोप है कि दौरान गोरा बादल पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा सुशील कुमार और उनके साथ पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। जिससे के लोगों में असंतोष है। गांव के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान शुभम कुमार आदि का कहना है कि उनके गांव में पिछले 55 सालों से रामलीला मंचन होता आ रहा है, लेकिन आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ। उनके द्वारा घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विधायक से मिले ग्रामीण
मंगलवार देर रात रामलीला में हंगामा होने के बाद बुधवार को रामलीला समिति के पदाधिकारी, ग्रामीण भाजपा विधायक अशोक राणा से उनके गांव में जाकर मिलें। घटना के बारे में जानकारी दी। विधायक से मिलने वालों में लाखन सिंह अध्यक्ष, केशव कुमार, आदेश कुमार, धीर सिंह, चंचल कुमार, पीयूष कुमार आदि शामिल रहे।
नर्तकियों को नचाने को लेकर हुआ विवाद : सीओ
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल में रामलीला कमेटी के लोग नर्तकियों को नचाने का प्रयास कर रहे थे। इसे पुलिस ने रोक दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ है।