{"_id":"64dd1d4d5bbaa000dd06b3d4","slug":"allegations-of-adulteration-in-petrol-farmers-sitting-on-dharna-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-9139-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोतवाली देहात- पेट्रोल में मिलावट का आरोप, धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोतवाली देहात- पेट्रोल में मिलावट का आरोप, धरने पर बैठे किसान
Thu, 17 Aug 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
कोतवाली देहात। नगीना-बिजनौर मार्ग पर आसपुर नवादा में स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डाले गए पेट्रोल में पानी मिला। जिसको लेकर उपभोक्ताओं और किसान यूनियन ने पेट्रोल पंप पर हंगामा किया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी शक्ति सिंह सोमवार रात्रि लगभग साढ़े सात बजे अपनी आई 20 कार में कोतवाली देहात-बिजनौर मार्ग पर मंगला प्लाईवुड के सामने स्थित पेट्रोल पंप से 2405 रुपये का पेट्रोल डलवाया। गाड़ी कुछ दूर चलने के बाद रास्ते में बंद हो गई। गाड़ी की कंपनी से मैकेनिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी चेक करने के बाद तेल टैंक को चेक कर तेल निकाला तो उसमें तेल के स्थान पर पानी की मात्रा 80 प्रतिशत मिली। तेल में गडबड़ी की सूचना पर किसानों ने धरना शुरू कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाल जीत सिंह व सप्लाई विभाग से धर्मेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। भाकियू के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू व हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अंशुल आर्य मौके पर पहुंचे। दोंनो पक्षों में सहमति बन गई, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर नितिन मौर्य, सौरव काकरान, शुभम मौर्य, विनीत कुमार, भाकियू टिकैत के मुनेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, राहुल कुमार, विनोद कुमार, तिलकराम आदि मौजूद रहे।