फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All vehicular traffic stopped from the damaged bridge of Kotawali river

क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहनों के गुजरने की शिकायत पर एनएचए ने की कार्रवाई

Thu, 01 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
All vehicular traffic stopped from the damaged bridge of Kotawali river
नजीबाबाद के भागूवाला-कोटावाली नदी के पुल मार्ग पर डाली गई मिट्टी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। एनएच-74 पर कोटावाली नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल पर सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। अब दोपहिया, चार पहिया समेत सभी प्रकार के वाहन नदी रपटे से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला के 29 अगस्त के अंक में प्रतिबंध के बाद भी क्षतिग्रस्त पुल से गुजर रहे भारी वाहन शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर एनएचए ने भागूवाला की कोटावाली नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल से सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर स्थित कोटावाली नदी पर दो दशक पूर्व पुल का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2016 में पुल का पिलर बैठ जाने और पुल में दरार आने कारण एनएचए और स्थानीय प्रशासन ने बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन इसके बावजूद भी क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। शिकायत पर बृहस्पतिवार को एनएचए के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त पुल के दोनों ओर वाहनों की रोक के लिए मिट्टी डलवाई और बैरिकेडिंग लगवाए। मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल की हालत हो देखते हुए एचएचए ने पुल से सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में यहां से गुजरेंगे सभी वाहन
बरसात में कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी रपटे से भारी वाहनों का आवागमन बंद रहता है। रपटे के दोनों और तैनात पुलिसकर्मी और एचएचए के कर्मचारी भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर देते हैं। लेकिन अब सभी वाहन नदी का जलस्तर बढ़ने पर चंदक शाखा हेड मार्ग से पूर्वी गंग नहर होते हरिद्वार के लिए आवागमन करेंगे और हरिद्वार दिशा से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आवाजाही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed