{"_id":"6138f7f28ebc3e35fb332656","slug":"all-sugarcane-payment-will-be-done-before-the-start-of-the-crushing-season-nazibabad-news-mrt555361086","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मिल संघ के एमडी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मिल संघ के एमडी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। चीनी मिल संघ के निदेशकों ने लखनऊ में चीनी मिल संघ के एमडी और प्रबंधक फाइनेंस को ज्ञापन सौंपकर सहकारी चीनी मिलों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने और नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग की।
किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के पूर्व उपसभापति एवं डायरेक्टर लोकेंद्र सिंह एड., मोरना के मिल डायरेक्टर देवेंद्र सिंह व चेयरमैन अजय कुुमार के नेतृत्व में चीनी मिल संघ के निदेशकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखनऊ पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मिल संघ के एमडी रमाकांत पांडेय और वित्तीय प्रबंधक अतुल कुुमार से अलग-अलग भेंटकर ज्ञापन सौंपा। इसमें नजीबाबाद चीनी मिल सहित प्रदेश की चीनी मिलों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में मनीष साहनी, रामाश्रेय शामिल रहे।
बिजनौर में डीएम रह चुके एमडी रमाकांत पांडेय ने इस माह के अंत तक अधिकांश गन्ना मूल्य भुगतान कराने, पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व समस्त गन्ना मूल्य भुगतान कराने का प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया। उन्होंने अक्तूबर के अंत तक चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू करने के लिए भी आश्वासन दिया।