फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All slots canceled, applications will have to be made again

सभी स्लॉट निरस्त, दोबारा करने होंगे आवेदन

Thu, 24 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
All slots canceled, applications will have to be made again
सभी स्लॉट निरस्त, दोबारा करने होंगे आवेदन
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण काल में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एक हजार से अधिक आवेदन करने वालों को झटका लगा है। 30 जून तक बुक किए गए लर्निंग डीएल के स्लॉट निरस्त कर दिए गए हैं। इन आवेदकों को दोबारा स्लॉट बुक कराना होगा। हालांकि आवेदकों के लिए राहत की बात ये होगी कि दोबारा से फीस का भुगतान नहीं करना होगा।
हर किसी को अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अपना स्लॉट बुक करना जरूरी होता है। वर्तमान में एआरटीओ कार्यालय में शिक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रतिदिन अधिकतम 200 स्लॉट बुक किए जाते हैं। इसके लिए प्रति आवेदक को 350 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। कोरोना वायरस महामारी के दौर में संक्रमण नियंत्रित करने के उद्देश्य से एआरटीओ कार्यालय में डीएल संबंधी काम बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

अब शासन से निर्देश मिलने के बाद 23 अप्रैल से 30 जून तक बुक किए गए लर्निंग डीएल के सभी स्लॉट निरस्त कर दिए गए हैं। लगभग एक हजार से अधिक आवेदकों को दोबारा से स्लॉट बुक कराना होगा। वहीं, 15 जून तक आवेदकों द्वारा बुक किए गए डीएल संबंधी अन्य सेवाओं के स्लॉट भी निरस्त कर दिए गए हैं। इन सभी बुक स्लॉटों को निरस्त कर किया जाएगा। आवेदकों के मोबाइल नंबरों पर इसकी सूचना दी जा रही है। सारथी पोर्टल पर दोबारा अप्वाइंटमेट स्लॉट लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 23 अप्रैल से 30 जून तक के बुक लर्निंग डीएल के सभी स्लॉट निरस्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 15 जून तक नवीनीकरण समेत डीएल संबंधी अन्य सेवाएं भी निरस्त की गई हैं। हालांकि आवेदकों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। दोबारा स्लॉट बुक करते वक्त पूर्व में बुक स्लॉट की आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी - शिव शंकर सिंह, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed