{"_id":"57dee3514f1c1b1a0aa8282f","slug":"all-help-to-restore-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जमीयतुल-उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव ने जिला अस्पताल में पेद्दा कांड के घायलों का हाल जाना। पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान घायलों ने राष्ट्रीय महासचिव का आपबीती सुनाई। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार से एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद दिलाने का वादा किया। वहीं, दिनभर स्थानीय नेताओं का अस्पतालों में आना-जाना लगा रहा।
जमीयतुल उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी दोपहर को जिला अस्पताल पहुंचे। आपातकालीन कक्ष में भर्ती घायलों को देखा। चिकित्सकों से उनके इलाज की जानकारी ली। घायल एवं तीमारदारों ने मौलाना को बताया कि सभी बेकसूर मारे गए हैं। इस कांड में घायल जरीना ने बताया कि उसका पति, देवर व भतीजा की मौत हो गई। उसकी पुत्री फरहीन गंभीर रूप से घायल है। चिकित्सक घायलों की ठीक से देखभाल कर रहे हैं।
मौलाना ने अपने स्तर से पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। प्रदेश सरकार से इस कांड के मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद बढ़ाकर एक करोड़ करने की बात कही। जिला अस्पताल में घायलों को देखने के लिए स्थानीय नेताओं समेत धार्मिक गुरु भी आने लगे हैं। घायलों का उनसे कहना था कि वह पेद्दा कांड को लेकर राजनैतिक रोटी न सेकें, अच्छा यही होगा की वह मृतकों व घायलों के परिवारों की तहेदिल मदद करे।