फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All four youth lost their lives not due to injury but due to drowning in water

Bijnor News: चोट से नहीं पानी में डूबने से गई चारों युवकों की जान

Thu, 25 Jan 2024 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
All four youth lost their lives not due to injury but due to drowning in water
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पेट से डेढ़-डेढ़ लीटर पानी निकला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हरेवली बैराज पर एक कार अनियंत्रित होकर नीचे पानी में गिर गई थी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चारों की मौत चोट लगने वजह से नहीं हुई है, बल्कि पानी की वजह से दम घुटने से हुई है। एक ही गांव के चार लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

नूरपुर के गांव छीपरी निवासी खुर्शीद (45) पुत्र अब्दुल रशीद, फैसल (25) पुत्र सिराजुद्दीन, रसीद (22) पुत्र मगुवा, मारूफ (19) और सिकंदर (21) पुत्र रऊफ मंगलवार देर शाम अफजलगढ़ से नुमाइश देखकर लौट रहे थे। लौटते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर हरेवली बैराज से नीचे रामगंगा में गिर गई। इस दौरान सिकंदर ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि अन्य चारों की मौत हो गई। कार को पानी से बाहर निकालने में करीब दो घंटे लग गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि इन चारों की मौत चोट लगने से नहीं, बल्कि पानी की वजह से दम घुटने से हुई है। इसके अलावा इनके पेट से डेढ़-डेढ़ लीटर पानी निकला है। दो घंटे गहरे पानी में रहने की वजह से फेफेड़ों में पानी भर गया था। इससे ये लोग सांस नहीं पाए और पानी की वजह से दम घुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed