फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All day sunshine, relief

पूरा दिन निकली धूप, मिली राहत

Tue, 22 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
All day sunshine, relief
पूरा दिन निकली धूप, मिली राहत
विज्ञापन

बिजनौर। मंगलवार का दिन हाड़ कंपाती ठंड से राहत देने वाला रहा। मंगलवार को पूरा दिन चटक धूप खिली रही। धूप निकलने से जिलेवासियों को ठंड से राहत मिला। बुजुर्ग धूप सेंकते नजर आए। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम चल रहा था लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री से अधिक रहा।
पिछले करीब एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड ने जिलेवासियों के हाड़ कंपा रखे थे। कोहरा, पाले और शीतलहर तीनों का प्रकोप एक साथ था। मंगलवार सुबह भी घना कोहरा रहा। कोहरा देखकर लग रहा था कि मंगलवार को भी ठंड रहेगी। लेकिन आठ बजे तक ही चटख धूप निकल आई। सबसे बड़ी राहत वाली बात यह रही कि मंगलवार को शीतलहर नहीं चली। सुबह से ही चटख धूप निकलने से सभी को राहत मिली। बुजुर्गों ने धूप में कुर्सी, चारपाई डाल ली और पूरा दिन धूप का आनंद लिया। यह धूप की ही गर्मी का असर रहा कि मंगलवार को लोग अलाव के आगे तापते भी नहीं दिखे। मौसम एकदम साफ होने से बाजार में भी उपभोक्ताओं की चहलकदमी पहले से ज्यादा नजर आई। हालांकि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार कम नजर नहीं आ रहे हैं। अभी कुछ और दिन कोहरा छाया रहेगा। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि सर्दी में कभी कोहरा तो कभी शीतलहर वाला मौसम चलता रहता है। अभी सर्दी रहेगी।
विज्ञापन

धूप से आलू को मिलेगी राहत
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र के अनुसार मंगलवार को पूरा दिन धूप निकलने से आलू व सब्जी की अन्य फसल बोने वाले किसानों को राहत मिलेगी। अधिक सर्दी होने से सब्जी की फसलों पर सबसे अधिक असर पड़ता है। कोहरे का बाकी फसलों पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। पाले से फसलों को बचाकर रखने के लिए किसान खेतों में नमी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed