फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Akhilesh Yadav will come to Bijnor and Nagina on 13th

Bijnor News: 13 को बिजनौर और नगीना में आएंगे अखिलेश यादव

Sat, 11 Mar 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 11 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav will come to Bijnor and Nagina on 13th
बिजनौर/नगीना। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव 13 मार्च को बिजनौर और नगीना आएंगे। जिन्हें नगीना में विधायक मनोज पारस के बेटे की शादी में शामिल होना है। नगीना में हेलीपैड बनाया जाने लगा है, उधर बिजनौर पुलिस लाइन में भी उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा, जहां से सड़क मार्ग से झालू जाने का भी कार्यक्रम संभावित है।
विज्ञापन

बता दें कि नगीना से सपा विधायक मनोज पारस के पुत्र के विवाह कार्यक्रम में 13 मार्च को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शामिल होने की संभावना है। जिसके चलते हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर हेलीपैड को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग और पुलिस-प्रशासन हेलीपैड बनाए जाने की तैयारी में लगा रहा। शाम को अपर पुलिस अधीक्षक देहात रामअर्ज, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने विधायक मनोज पारस के साथ हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हेलीपैड को अंतिम रूप दिलवाया। उधर बिजनौर पुलिस लाइन में भी अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर उतरेगा, जिसकी अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव झालू भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed