फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   "Akhilesh alliance tainted face '

‘अखिलेश गठबंधन का दागी चेहरा’

Sun, 12 Feb 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 12 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
 "Akhilesh alliance tainted face '
बसपा की चुनावी सभा को संबोधित करतीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा-कांग्रेस गठबंधन का दागी चेहरा हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह ने हमेशा पुत्रमोह में छोटे भाई शिवपाल सिंह को अपमानित किया है। सपा अब अंदरखाने दो खेमों में बंट गई है। चुनाव में दोनों खेमे एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आई तो आरएसएस के एजेंडे पर चलकर आरक्षण खत्म करके दलितों के अधिकार छीन लेगी। भाजपा यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा लाने की हिम्मत नहीं कर पाई। भाजपा गौरक्षा, लव जिहाद और आतंकवाद के नाम पर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में हुई जनसभा में मायावती ने कहा कि सपा के गुंडों की वजह से प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। चुनावी माहौल में भी हत्याएं हो रही हैं। सपा के राज में मुजफ्फरनगर समेत 500 से ज्यादा छोटे-बड़े दंगे हुए हैं। चोरी, डकैती, फिरौती मांगने, अपहरण, लूटमार व महिला उत्पीड़न की घटनाएं आम हो गईं। बुलंदशहर कांड से लेकर मथुरा में पुलिस अधिकारी की हत्या तक हुई। उन्होंने कहा कि जनता का आक्रोश छिपा नहीं है। सपा ने पांच साल तक बेगुनाहों को जेलों में डालकर रखा। बसपा की योजनाएं व जिलों के नाम बदल दिए। बसपा सरकार बनने पर वे फिर से योजनाएं चलाएंगी और जिलों के नाम बहाल करेंगी।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यों के मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, तीन तलाक आदि में दखल देना चाहती है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी व जामिया से अल्पसंख्यक संस्था का दर्जा छीना जा रहा है। भाजपा के राज में देश में सांप्रदायिकता व कट्टरतावाद बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी ने जनता से झूठ बोला। 100 दिन में काला धन लाने का वादा किया और नोटबंदी करके देश की जनता को बेहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा के सत्ता में आने पर मथुरा कांड, बिसहड़ा कांड होता है और भाजपा आने पर नोटबंदी। दोनों पार्टी बेलगाम फैसले लेती हैं। बसपा सरकार बनने पर सपा के गुंडे अपनी असली जगह जेल में होंगे। जमीनों से अवैध कब्जे खत्म कराकर माफियाओं को सलाखों के पीछे ठूंस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती ने कहा कि सपा व भाजपा की गलत नीतियों से प्रदेश की 22 करोड़ जनता परेशान है। भाजपा साम, दाम, दंड, भेद से चुनाव जीतना चाहती है। वे आर्थिक आधार पर अपर कास्ट व मुस्लिमों के आरक्षण की पक्षधर हैं। चुनाव के बाद सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर बसपा सरकार चलेगी। पट्टों से अवैध कब्जे खत्म करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सपा की तरह बिना बजट के ही हवा में योजनाओं का शिलान्यास नहीं होगा। बसपा की सरकार बनने पर बेरोजगारी भत्ता नहीं, बल्कि रोजगार मिलेगा। लैपटॉप, मोबाइल देने के बजाय वे सीधे आर्थिक मदद देंगी। गरीबों के एक लाख रुपये तक के कर्जे माफ होंगे। बच्चों को स्कूलों में अच्छा खाना दिया जाएगा।

नोटबंदी को बताया सबसे बड़ा घोटाला
मायवती ंने नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि जनता का ध्यान बांटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना पूरी तैयारी के यह घोषणा की है। देश की 90 प्रतिशत गरीब जनता को मार झेलनी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल पूंजीपति व धन्ना सेठों को और अमीर बनाने का काम किया है।

इस बार नहीं बनवाएंगी स्मारक, मूर्ति संग्रहालय
मायवती ंने कहा कि वे इस बार स्मारक, मूर्ति संग्रहालय नहीं बनवाएंगी और पूरा पैसा प्रदेश के विकास पर खर्च करेंगी। सपा सरकार में हुई भर्तियों की जांच होंगी। पुलिस के तबादले में बॉर्डर स्कीम खत्म की जाएगी। महिला शिक्षकों के उनके गृह जनपदों या पति के जनपदों में तबादले किए जाएंगे। अफसरों की जायज समस्याओं का निदान होगा, लेकिन वे उनसे पूरा काम लेंगी।


निजी क्षेत्र में भी लागू होगा आरक्षण
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस ने अपने उसूलों को ताक पर रखकर भाजपा के इशारे पर चलने वाली सपा से गठबंधन किया है। सपा और कांग्रेस के कारण ही पदोन्नति में आरक्षण नहीं मिल पाया। कांग्रेस ने देश में 54 साल और प्रदेश में 37 साल राज किया, लेकिन अपनी गलत नीतियों के कारण कांग्रेस की सरकार अन्य राज्यों से भी सिमटती चली गई। वे निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed