{"_id":"672539562cf78008a0091a94","slug":"air-started-deteriorating-after-diwali-aqi-reached-138-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-134888-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दीपावली के बाद बिगड़ने लगी हवा,138 पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दीपावली के बाद बिगड़ने लगी हवा,138 पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दीपावली बाद हवा बिगड़ने लगी है। जिले का एक्यूआई 138 पहुंच गया है। एक सप्ताह में ही बिजनौर की हवा प्रदूषित हो गई है। जिससे अस्थमा के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को मेडिकल अस्पताल में सांस की समस्या के कई मरीज दवाई लेने पहुंचे।
जिले में करीब एक सप्ताह पहले एक्यूआई 83 था। सर्दी बढ़ने के साथ ही दीपावली बाद आसमान में धुंध छा गई। एक्यूआई बढ़ने से मौसम का मिजाज भी बदल गया है। 100 तक एक्यूआई संतोषजनक स्थिति में होता है। मगर अब एक्यूआई 138 तक पहुंच गया। जिससे एक्यूआई स्वास्थ्य के लिए परेशानी बनने लगा है। अब जिले में एक्यूआई बढ़ने से आंख, गले में जलन की समस्या दिखाई दे रही है।
साथ ही सांस रोगियों को सांस लेने में परेशानी हुई। शनिवार को मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में छह मरीज इसी समस्या के पहुंचे। जिन्हें दवाई देकर घर भेज दिया। वहीं चिकित्सक इस समय सांस रोगियों को बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
n वातावरण में घट गई ऑक्सीजन: डॉ. आरएस वर्मा : मेडिकल अस्पताल के फीजिशियन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि जिले में हुई आतिशबाजी से वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड और कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा बढ़ गई। जिसकी वजह लोगों को आंख, नाक, गले में जलन की समस्या बढ़ गई है। साथ ही वातावरण में ऑक्सीजन की कमी से सांस रोगियों को श्वास लेने में परेशानी हो रही है। जिसके चलते अस्पताल में अस्थमा से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।