फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   AIR broadcast continues despite challenges of transition

संक्रमण की चुनौतियों के बावजूद आकाशवाणी प्रसारण जारी

Tue, 15 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
AIR broadcast continues despite challenges of transition
संक्रमण की चुनौतियों के बावजूद आकाशवाणी प्रसारण जारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना संक्रमण से आकाशवाणी प्रसारण और प्रसारण से जुड़े विभिन्न कलाकार प्रभावित हुए हैं। संक्रमण दौर की अनेक चुनौतियों से के बाद भी आकाशवाणी नजीबाबाद ने अपने श्रोताओं तक शिक्षा, सूचना और मनोरंजन के प्रसारण पहुंचा रहा है।
आकाशवाणी नजीबाबाद विगत नौ माह से नियमित कलाकारों को बुक किए बिना प्रसारण सुचारु रखने में जुटा है। कोविड-19 के शुरुआती दौर में लॉकडाउन शुरू होने के बाद आकाशवाणी महानिदेशालय और प्रसार भारती के निर्देश पर आकाशवाणी ने वार्ताकार और कलाकारों की प्रसारण बुकिंग तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से 15 अगस्त तक नजीबाबाद केंद्र से केवल एक प्रसारण सभा के माध्यम से कोविड-19 जागरूकता के अनेक प्रभावी प्रसारण दिए। 200 किलोवाट क्षमता के आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र ने 15 अगस्त से अपनी तीनों प्रसारण सभाएं नियमित कर समनुदेशिती प्रसारण और सहायकों की सेवाएं बहाल कर दीं हैं। नजीबाबाद केंद्र से जनपद बिजनौर सहित मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत जनपदों के साहित्यकार, कहानीकार, वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, संगीत कलाकारों को नौ माह से बुकिंग कोविड-19 गाइड लाइन के चलते बुकिंग नहीं मिल पा रही है। आकाशवाणी नजीबाबाद के एडीपी अमर सिंह ने बताया कि प्रसार भारती और महानिदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार गुणवत्ता के साथ प्रसारण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र ने प्रसारण गुणवत्ता बनाए रखी
नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र का कोविड-19 पर फोन इन कार्यक्रम जागरूक श्रोता सूचना और जागरूकता की दृष्टि से आज भी लोकप्रिय है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा की बात हो, किसानों को लॉकडाउन और संक्रमण दौर में कृषि के सुझाव की बात हो या सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के कोविड-19 गाइड लाइन की बात हो। केंद्र ने शिक्षा, सूचना और मनोरंजन की गुणवत्ता को चुनौतियों के बावजूद वाह्य प्रसारणों के माध्यम से बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed