{"_id":"634d9a67cbe1300d3c60600b","slug":"ahoi-ashtami-fast-for-daughters-bijnor-news-mrt6100348168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के लिए रखा अहोई अष्टमी का व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के लिए रखा अहोई अष्टमी का व्रत
विज्ञापन
चांदपुर में अहोई का व्रत रखने के बाद बेटियों के साथ एकता कर्णवाल।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों के लिए रखा अहोई अष्टमी का व्रत
चांदपुर। मां के अपार स्नेह और प्रेम का प्रतीक अहोई अष्टमी पर्व आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। माना जाता है कि बेटों की माताएं उनकी सलामती के लिए यह व्रत रखती हैं। लेकिन अब समाज में बहुत परिवर्तन देखने को मिलता है। कई माताओं ने अपनी बेटियों की सलामती के लिए भी अहोई अष्टमी का व्रत रखा।
आज समाज में बेटियों को भी बेटों के समान दर्जा दिया जा रहा है। जहां माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं, वहीं अब बेटियों की माताओं ने भी व्रत रखकर अपनी बेटियों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व उन्नति की कामना की। पूजा अर्चना के बाद बायना निकालकर बुजुर्गों को देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम को तारेे का दर्शन कर व्रत खोला। बाजार बजरिया मोहल्ला चिम्मन निवासी एकता कर्णवाल की तीन बेटियां मित्रविंदा, मृदुलिका व मृणालिनी हैं। उनका कहना है कि अहोई अष्टमी पर पुत्र की दीर्घायु और रक्षा के लिए व्रत रखने की प्रथा काफी समय से चलती आ रही है। परंतु मैने अपनी पहली बेटी के जन्म पर 17 साल पहले यह व्रत शुरू किया था। संतानों के लंबे जीवन की कामना करते हुए अहोई अष्टमी का व्रत रखा है, क्योंकि एक मां के लिए उसकी हर संतान बराबर है।
बेटों से कम नहीं होती बेटियां
मोहल्ला कायस्थान निवासी नीतू अग्रवाल ने अपनी दो बेटियों वैष्णवी व जीविका की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व उन्नति के लिए व्रत रखा। वे 14 साल से अपनी बेटियों की सलामती के लिए व्रत रख रही हैं। मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी मोनिका गुप्ता ने अपनी दो बेटियों वैष्णवी व गुरबी की सलामती व उन्नति के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखा। बड़ी बेटी के जन्म से ही पिछले 13 साल से अहाई अष्टमी का व्रत रखती आ रही हैं। उनका कहना है कि बेटियां आज के समय में अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही हैं। मोहल्ला कटारमल निवासी पलक अग्रवाल के दो बेटियां नव्या व निष्का के बाद बेटा गर्व का जन्म हुआ। पलक ने बताया कि वे बड़ी बेटी के जन्म से ही 18 साल से अहाई अष्टमी का व्रत रखती आ रही हैं।

चांदपुर में मोनिका गुप्ता ने बेटियों के लिए रखा अहोई अष्टमी व्रत।- फोटो : BIJNOR

चांदपुर पलक अग्रवाल ने बेटियों के लिए रखा अहोई अष्टमी व्रत- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन