फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ahoi Ashtami fast completed by offering Arghya to the stars

तारों को अर्घ्य देकर पूरा किया अहोई अष्टमी व्रत

Mon, 17 Oct 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami fast completed by offering Arghya to the stars
बिजनौर में अहोई पूजन करती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
तारों को अर्घ्य देकर पूरा किया अहोई अष्टमी व्रत
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। जिले में अहोई अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। माताओं ने संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। इसके बाद तारों को अर्घ्य देकर पूजन कर व्रत पूरा किया। अहोई अष्टमी पर पुत्रों ने अपनी माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सोमवार को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने संतान की सलामती के लिए निर्जला उपवास रखा। पुत्रों के हाथों से चांदी की माला पहनी। पूजन करते समय महिलाओं ने अहोई माता को भोग लगाया। इसके बाद तारों को अर्घ्य देकर संतान की लंबी आयु की कामना कर अन्न ग्रहण किया। अहोई अष्टमी की तैयारी बाजार में पहले से ही चल रही थी। ज्वेलर्स की दुकानों से चांदी के मोतियों की खरीदारी भी हुई। इसके अलावा महिलाओं ने पुत्रों की सुख समृद्धि के लिए बुजुर्गों को कपड़े देकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

नगीना में भी महिलाओं ने पारंपरिक अनुष्ठान के साथ अहोई माता की कथा का गुणगान कर तारे निकलने पर अपना व्रत पूर्ण किया। महिलाओं ने अहोई माता की दीवार पर तस्वीर कच्चे चावल के घोल से तस्वीर बनाई। बाजार से तस्वीर लाकर पूजन किया। अनाज की कमोईयां, पूजा की थाली में दीप जलाकर अहोई माता की पौराणिक कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed