फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agro- climatic vast peasant festival starts

एग्रो क्लाइमेटिक विराट किसान मेला शुरू

Tue, 02 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 02 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Agro- climatic vast peasant festival starts
बिजनौर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण और कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदर्शनी मैदान में तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक विराट किसान मेले का शुभारंभ किया। इसमें विभागीय अधिकारियों ने किसानों को  योजनाओं की जानकारी दी। इसमें मुरादाबाद, संभल, अमरोहा आदि जिले के हजारों किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन



इसमें बतौर मुख्य अतिथि डीएम वीके आनंद ने कहा ब्राजील और पेरू में गन्ना उत्पादन,  चीन और रूस में गेहूं उत्पादन भारत से दोगुना है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तरीके से खेती कर कम लागत में फसल उत्पादन बढ़ाने को कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गांव भेजकर किसानों की समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीएनबी द्वारा ट्रैक्टर लोन लेने वाले वेदराम और मोहम्मद यामीन को ट्रैक्टर की चाबी, चंदोक के किसान अनिल कुमार को 20 लाख, मंडावर निवासी नईम अख्तर और जसवंत सिंह को दस लाख, नंदवीर सिंह को 9.75 लाख के केसीसी दिए। इस दौरान कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने को कहा।
विज्ञापन


एसपी सुभाष सिंह बघेल ने हर गांव में चौकीदार तैनात करने और किसानों की सस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करने की बात कही। इस दौरान डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह ने पशुओं, उप कृषि निदेशक जसपाल ने अन्य फसलों, संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद डॉ. जितेंद्र कुमार ने कृषि यंत्रों पर अनुदान,  सीड ड्रिल के लाभ, उप कृषि निदेशक मुरादाबाद जेपी चौधरी ने पारदर्शी किसान योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराने, कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह ने गेहूं उत्पादन बढ़ाने के टिप्स दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले में गन्ना, मत्स्य विभाग सहित कई विभागों के करीब 100 स्टॉल लगाए। इसमें सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन राममूर्ति त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिराही, जिला कृषि रक्षा अधिकारी जसपाल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. डीपी सिंह, डीसीओ ओपी सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा योगेंद्र पाल सिंह योगी आदि मौजूद रहे।

ग्राम प्रधानों को 15 दिन में समस्याएं हल कराने का भरोसा दिया डीएम ने
किसान मेले में किसानों को फोल्डर में पेन, कागज समेत अन्य सामान उपलब्ध कराया। डीएम ने किसानों से उनकी कोई भी समस्या नाम व पते सहित लिखकर देने को कहा। दर्जनों किसानों ने समस्याएं लिखकर दीं। डीएम ने समस्याओं का निस्तारण 15 दिन में कराने का भरोसा दिया।


ट्रैंच विधि से ही गन्ने की बुआई  करें किसान:डॉ. विकास मलिक
मेले में सहारनपुर से पहुंचे कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने ट्रैंच विधि से गन्ना बुआई के बारे में बताया। उन्होंने कहा  ट्रैंच विधि से गन्ना उत्पादन और रिकवरी बढ़ाई जा सकती हैं। गेहूं के बाद गन्ना पौट्रे विधि से बोने को कहा। उन्होंने खाद आदि के प्रयोग के बारे में भी बताया। जिलाधिकारी ने भी कृषि वैज्ञानिक की बातों को ध्यान से सुना और गन्ना उत्पादन की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed