फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agriculture Department sent notice to 12 thousand ineligible

कृषि विभाग ने 12 हजार अपात्र को भेजा नोटिस

Tue, 03 May 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Department sent notice to 12 thousand ineligible
कृषि विभाग ने 12 हजार अपात्र को भेजा नोटिस
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में अपात्रों से वसूली का कार्य चल रहा है। कृषि विभाग की जांच में सामने आए करीब 12 हजार अपात्रों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस पत्र में अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आई धनराशि वापस करने को निर्देशित किया गया। अपात्रों में अधिकांश वे लोग हैं, जिनके पास सरकारी नौकरी, मोटी पेंशन और सारी सुख सुविधाएं हैं। अभी तक विभाग 352 अपात्र से 20 लाख रुपये की निधि की धनराशि वापस जमा करा चुका है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालभर में छह हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। यह धनराशि तीन किस्तों में पात्र के खातों में दो-दो हजार रुपये के रूप में भेजी जाती है। जनपद में करीब चार लाख किसान पंजीकृत है, जिसमें से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की प्रथम किस्त तीन लाख 75 हजार 538 किसानों को भेजी गई थी। अभी तक दस किस्त भेजी जा चुकी है। विभाग व शासन के नियमानुसार सरकारी जॉब, इनकम टैक्स धारक, दस हजार रुपये से ऊपर के पेंशनधारी आदि होने पर किसान को अपात्र की श्रेणी में रखा गया है, इसलिए काफी किसान अपात्र श्रेणी में आने पर उन्हें नोटिस भेजकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्राप्त धनराशि वापस करा रहे हैं। विभाग के अफसरों के अनुसार जांच में सामने आए 12 हजार अपात्र को नोटिस जारी कर दिया गया। इससे पहले विभाग 352 अपात्र से 20 लाख रुपये की निधि की धनराशि वापस जमा करा चुका है।
विज्ञापन

11 वीं किस्त में ई-केवाईसी ने लगाया ब्रेक
पीएम किसान सम्मान निधि का भुगतान अभी तक खाता नंबर से होता था। अब भुगतान की प्रक्रिया को बदलकर खाते के बजाये आधार बेस कर दिया गया है। ई-केवाईसी के उपरांत ही 11 वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से विभिन्न माध्यमों से किसानों को ई-केवाईसी कराने को जागरूक किया जा रहा है। सभी किसानों को 31 मई तक ई-केवाईसी करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में करीब 12 हजार अपात्रों को नोटिस भेज कर धनराशि वापस करने को कहा गया है। साथ ही आगामी किस्त के लिए सभी किसानों को ई-केवाईसी करानी है। इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। 31 मई तक सभी किसानों को ई-केवाईसी करानी अनिवार्य है। किसानों से अपील है कि जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें।
-गिरीश चंद, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed