फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agricultural law is in the interest of farmers: Surendra Nagar

किसानों के हित में है कृषि कानून : सुरेंद्र नागर

Sun, 04 Oct 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Agricultural law is in the interest of farmers: Surendra Nagar
किसानों के हित में है कृषि कानून : सुरेंद्र नागर
विज्ञापन

बिजनौर। राज्यसभा सांसद व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र नागर ने कहा कि सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि कानून किसानों के हित में हैं। किसान अभी बिलों को समझ नहीं रहे हैं। विपक्ष के नेता किसान को समझाने के बजाए उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में सुरेंद्र नागर ने कहा कि किसान पहले मंडी से बाहर फसल नहीं बेच सकता था और न ही प्रदेश से बाहर। अब किसानों के लिए पूरा देश खुला है। किसान अपनी फसल का सही मूल्य ले सकता है। देश के हर हिस्से में पहले से अनुबंध खेती हो रही है। अनुबंध खेती में किसान मुनाफा कमा रहे हैं। इसमें फसल बोने में कंपनी किसान की मदद करती है और किसान की फसल निर्धारित मूल्य पर खरीदती हैं। मंडी व्यवस्था को सरकार ने अब तक समाप्त नहीं किया है। किसान नई व्यवस्था में खेत से भी अपनी फसल बेच सकता है। इससे उसे ज्यादा दाम मिलेगा और उसकी मेहनत बचेगी। प्रधानमंत्री हमेशा किसानों की ही बात करते हैं। गन्ने के दाम दो साल से न बढ़ने व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी पर कहा कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। किसानों के हित में जो भी होगा वह किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, विवेक कर्णवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed