{"_id":"688e546e00fff537df082ef5","slug":"agricultural-industrial-and-cultural-exhibition-inaugurated-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-156578-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
Sat, 02 Aug 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन करते जिले के प्रभ
बिजनौर। नगर पालिका की ओर से आयोजित की जाने वाली जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी विधिवत रूप से शुरू हुई। शनिवार देर शाम प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में पहले ही दिन काफी लोगों की भीड़ उमड़ी।
प्रदर्शनी में रोशनी में नहाए झूले बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ शंखनाद कर मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। नगरवासी प्रदर्शनी शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने कहा कि एक ही स्थान पर मनोरंजन, कला संस्कृति, बाजार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश प्रदर्शनी में है। उद्घाटन के समय डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह सभासद मौजूद रहे।