फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Against the jammed highway accident

हादसे के विरोध में हाईवे जाम

Thu, 19 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Against the jammed highway accident
चांदपुर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के विरोध में जाम लगाते परिजन व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के चांदपुर में कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। परिजनों ने हाईवे जाम कर अपनी नाराजगी का इजहार। 
विज्ञापन

चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन वाल्मीकि निवासी रोहन (18) व  हरीश (38) दोनों बाइक से बुधवार की शाम एटीएम से रुपये निकालने जा रहे थे। चांदपुर में नुमाइश ग्राउंड के निकट उनकी बाइक कार की चपेट में आ गई। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने रोहन की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। रोहन को मेरठ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। रोहन की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले  लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बृहस्पतिवार की सुबह मृतक के परिजनों ने थाने जाकर पुलिस से आरोपियों की  गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने दोपहर शव चांदपुर पहुंचने पर कोतवाली में शव रखकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब चार बजे बिजनौर-बदायूं हाइवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि जब गाड़ी पुलिस के कब्जे में है तो पहचान कर चालक की गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही। पुलिस ने करीब आधा घंटे के बाद परिजनों को चालक की गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed