Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Afzalgarh road in poor condition; villagers face difficulties in commuting

Bijnor News: अफजलगढ़ मार्ग खस्ताहाल, आवागमन में ग्रामीण हो रहे परेशान

Sun, 15 Nov 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Afzalgarh road in poor condition; villagers face difficulties in commuting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव नाबका से अफजलगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है। मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से कई बार मांग के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
यह मार्ग करीब चार किलोमीटर लंबा है। यह मेघपुर, गढ़वावाल और पर्वतपुर जैसे चार गांवों को जोड़ता है। लगभग दस वर्ष पहले इस मार्ग का निर्माण हुआ था। तब से अब तक इसकी सिर्फ एक बार ही मरम्मत की गई है। वर्तमान में मार्ग में इतने गहरे गड्ढे हैं कि दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। पहले भी कई बाइक और ई-रिक्शा पलटने से लोग घायल हो चुके हैं। इसी जर्जर मार्ग से बच्चे साइकिल और ई-रिक्शा से स्कूल आते-जाते हैं। इससे हर समय हादसे का भय बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की मरम्मत न होने से उनकी जान जोखिम में है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण कराने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन

n ग्रामीणों की शिकायतें : क्षेत्रवासी अशोक कुमार ने बताया कि दस साल पहले मार्ग बना था, तब से मरम्मत नहीं हुई है। गड्ढों में गिरकर चोटिल होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीफ अहमद ने बताया कि मार्ग का कई बार सर्वे हो चुका है, लेकिन निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
किशोरी सिंह का कहना है कि गहरे गड्ढों के कारण बाइक और रिक्शा चालकों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।
रवि कुमार के अनुसार वर्षा होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे फिसलकर गिरने का डर रहता है। मार्ग निर्माण होना चाहिए।
महिला राहगीर बिरमो देवी का कहना है कि इसी मार्ग से स्कूल के लिए बच्चे भी आते-जाते है। गड्ढे होने के कारण परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed