{"_id":"64c6b723076ee00b62071464","slug":"after-the-embankment-of-banaili-river-danger-loomed-over-the-report-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-8052-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अफजलगढ़ - बनैली नदी के तटबंध के बाद रपटे पर भी मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अफजलगढ़ - बनैली नदी के तटबंध के बाद रपटे पर भी मंडराया खतरा
Mon, 31 Jul 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
- रपटा क्षतिग्रस्त होने की वजह से मनोहरवाली सुआवाला मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद
- तटबंध के क्षतिग्रस्त होने से मनोहरवाली गांव में पानी घुसने का खतरा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। बनैली नदी में उफान के चलते तटबंध क्षतिग्रस्त हो रहा है, अब रपटे पर भी खतरा मंडराया हुआ है। रपटे के नीचे से पूरी मिट्टी बह चुकी है। ऐसे में मनोहरवाली-सुआवाला मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। उधर, तटबंध से अगर ज्यादा पानी का रिसाव हुआ तो मनोहरवाली गांव में पानी घुस जाएगा।
रविवार को उच्चाधिकारियो के संज्ञान लेने पर निरीक्षण के लिए सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने बनैली नदी के तटबंध व रपटे का निरीक्षण किया। वहीं, तटबंध के कटाव को रोकने के लिए बोरों में मिट्टी भरकर लगाए जाएंगे। बता दें कि पहाड़ों व मैदानी इलाको में हो रही तेज वर्षा के चलते गांव मनोहरवाली में बनैली नदी के उफान पर आने के बाद जहां तटबंध में कटाव होने से क्षतिग्रस्त हो गया था। पानी के तेज वेग के चलते रपटा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। सिंचाई विभाग के जेई भानुप्रताप व लोनिवि के जेई ज्ञानचन्द्र गांव मनोहरवाली पहुंचे और क्षतिग्रस्त तटबंध सहित रपटे का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि अभी नदी में पानी चल रहा है, फिलहाल तटबंध के कटाव को रोकने के लिए क्षतिग्रस्त स्थान पर बोरों में मिट्टी भरकर लगाए जाएंगे। रपटे पर पानी चलते रहने के कारण आकलन नहीं हो पा रहा है। पानी उतरने के बाद ही पता चल पाएगा कि रपटा नीचे से कितना खोखला हुआ है या कहां क्षतिग्रस्त हुआ है।