फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After reaching the girl's house, the young man sprinkled petrol and set it on fire.

Bijnor News: युवती के घर पहुंचकर युवक ने पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग

Mon, 29 Apr 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
After reaching the girl's house, the young man sprinkled petrol and set it on fire.
रेहड़ (बिजनौर)। एक तरफा प्यार में एक युवक एक युवती के घर आ धमका तथा युवती को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। उसके नहीं जाने पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वह झुलस गया। समय रहते लोगों ने उसे बचा लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


कालागढ़ निवासी एक युवक रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से एक तरफा प्रेम करता है। जबकि युवती का कहना है कि उसका उससे कोई वास्ता नहीं है। रविवार की देर शाम युवक डिब्बे में पेट्रोल लेकर युवती के घर जा पहुंचा तथा युवती को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। परिजनों के मना करने पर युवक ने पहले तो पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी देता रहा। लेकिन जब युवती के परिजन नहीं माने तो युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने शीघ्रता करते हुए आग बुझा दी घटना में युवक का हाथ झुलस गया।
विज्ञापन

उधर थाना प्रभारी धीरज सोलंकी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को उपचार के लिए पीएचसी कासमपुर गढ़ी भिजवाया गया है। इस घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed