{"_id":"58af30444f1c1b6f1cb244cf","slug":"after-ordering-too-often-remain-open-barrier","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश के बाद भी अक्सर खुले रहते हैं बैरियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश के बाद भी अक्सर खुले रहते हैं बैरियर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ में रामगंगा बांध की सुरक्षा को लगाए गए बैरियर विभाग की उपेक्षा के चलते अक्सर खुले रहते हैं। इन बैरियरों पर वाहनों के आवागमन के विवरण भी नहीं रखे जाने की शिकायत है। वहीं रामगंगा बांध के सुरक्षा विभाग के एई मनोज लिखवार का कहना है कि बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।
रामगंगा बांध की सुरक्षा के लिए केन्द्रीय कालोनी में सुरक्षा बैरियर दो व छह बनाए गए हैं। इन पर विभाग के सुरक्षक नियुक्त है। इन बैरियरों से एक ओर से कालागढ़ में आम आवागमन होता है तो दूसरे से परियोजना के वाहनों के आवागमन का प्राविधान है। अक्सर देखने में आता है कि दोनो ही बैरियर रात दिन खुले रहते हैं। यहां कर्मी भी कम ही मिलते हैं। परियोजना के लिए बने बैरियर से भी आम आवागमन होता रहता है, जबकि बांध की सुरक्षा को लेकर विभाग ने पहले ही बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर रोक लगा रखी है। बांध क्षेत्र में बाहरी वाहनों व व्यक्तियों के आवागमन से बांध क्षेत्र की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। हालांकि सिंचाई विभाग के एई मनोज लिखवार के अनुसार बांध की सुरक्षा के लिए उच्च अधिकारियों को भी समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं। कहा कि विभाग के सुरक्षकों से बांध की सुरक्षा कार्रवाई जा रही है।