फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After killing the laborer, the dead body was thrown under the culvert

मजदूर की हत्या कर शव पुलिया के नीचे फेंका

Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
After killing the laborer, the dead body was thrown under the culvert
मजदूर की हत्या कर शव पुलिया के नीचे फेंका
विज्ञापन

अफजलगढ़। एक मजदूर की हत्या करके शव पुलिया के नीचे डाल दिया। बुधवार को घर से निकला था। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

रेहड़ थाने के गांव मच्छमार निवासी 45 वर्षीय वीर सिंह पशुओं के पैरों में नाल लगाने का काम करता था। बुधवार को वह घर से गांव सुआवाजा जाने के लिए कहकर निकला था। शाम करीब चार बजे परिजनों की फोन पर वीर सिंह से वार्ता हुई तो उसने एक घंटे में घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बृहस्पतिवार को फिर तलाश शुरू की तो करीब आठ बजे गांव सुआवाला जाने वाले मार्ग पर नहर किनारे वीर सिंह की बाइक मिली। परिजनों ने तलाशा तो वीर सिंह का रक्तरंजित शव सूखी नहर के अंदर पुलिया के नीचे पड़ा मिला। उसके दोनों कानों के नीचे और सिर में चोट के निशान थे। मौके पर काफी खून पड़ा था। पास में ही एक डंडा, सब्जी व वीर सिंह का टूटा हुआ हेलमेट पड़ा था। सब्जी वीर सिंह अपने घर के लिए ले जा रहा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हत्या की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुनीता दहिया व थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने हत्या की बात कही है लेकिन अभी किसी के खिलाफ नामजद तहरीर नहीं दी गई है। शव के पास मिले डंडे से ही वार कर वीर सिंह की हत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed