फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After being deceived in love, man became devil, now announces murder

Bijnor News: प्यार में मिले धोखे में इंसान बना शैतान, अब किया कत्ल का एलान

Sat, 19 Oct 2024 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
After being deceived in love, man became devil, now announces murder
बिजनौर। गांव अगरी में चाकू से गोदकर पत्नी दिव्यांशी की हत्या करने वाले आरोपी गौरव को पुलिस ढूंढ रही है। मगर, वह लगातार सोशलमीडिया पर पुलिस को चुनौती दे रहा है। हिस्ट्रीशीटर गौरव ने अब इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए एक और मर्डर करने की धमकी दी है। उधर, पुलिस ने हत्या आरोपी के ससुराल और पड़ोस के गांव में रहने वाले एक युवक की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

गांव इनामपुरा निवासी गौरव पुत्र राजवीर मंडावर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। तमंचा फैक्टरी के मामले में वह पिछले दिनों ही जेल से छूट कर आया था। बुधवार को अपनी ससुराल गांव अगरी में उसने अपनी पत्नी दिव्यांशी पुत्री रणधीर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मामले में दिव्यांशी के भाई ने गौरव, उसके पिता और भाई के खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज कराया था। हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। शुक्रवार को आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की।
विज्ञापन

इसमें अपनी ससुराल के पड़ोसी गांव के एक युवक की हत्या करने का एलान कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के युवक से प्रेम संबंध थे। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी को मार डाला और अब को भी मारने की चुनौती दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ससुराल में लगातार देखा जा रहा गौरव

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हत्यारोपी गौरव अपनी ससुराल अगरी में भी पहुंच गया था। लोगों ने देखा तो वह फरार हो गया। इसके कुछ देर के बाद ही पड़ोस के गांव में भी पहुंच गया था, जहां उसे युवक के घर के पास भी देखा गया।


हत्यारोपी गौरव की ससुराल और पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक के घर के आस-पास पुलिस तैनात कर दी गई है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed