फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Afsan and Tania became champions in the primary class.

Bijnor News: प्राथमिक वर्ग में अफसान और तानिया बने चैंपियन

Sat, 14 Feb 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Afsan and Tania became champions in the primary class.
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी प्रतियोगि
बिजनौर। बेसिक शिक्षा के स्कूलों की जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को प्राथमिक बालिका तथा जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं नेहरू स्टेडियम में हुईं। व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राथमिक बालक वर्ग में अफसान नजीबाबाद, बालिका वर्ग में तानिया हल्दौर, जूनियर बालिका में पलक जलीलपुर तथा बालक वर्ग में निरुल तोमर मोहम्मदपुर देवमल के नाम रही। सामूहिक चैंपियनशिप प्राथमिक वर्ग में ब्लॉक नूरपुर तथा जूनियर वर्ग की मोहम्मदपुर देवमल ने जीती।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में शगुन आकू, अल्तशा तथा आफिया, 100 मीटर में तानिया हल्दौर, विशाखा तथा हनु, 200 मीटर में गुमांशी किरतपुर, शगुन और भूमिका, 400 मीटर आफिया नूरपुर, तानिया और रिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में समग्र विद्यालय सुरानंगला बुढ़नपुर प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय उमरी कलां हल्दौर की टीम द्वितीय रही। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निरुल तोमर मो.पुर देवमल, रचित और मोहम्मद जैद, 200 मीटर में निरुल तोमर, वनराज और रितिक कुमार, 400 मीटर में निरुल तोमर, ऋतिक कुमार और वनराज, 600 मीटर में रचित नूरपुर, अमन और रविकांत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन

कबड्डी में समग्र विद्यालय नवादा हल्दौर प्रथम एवं समग्र विद्यालय कुंदला अफजलगढ़ द्वितीय, प्राथमिक बालिका वर्ग कबड्डी में समग्र विद्यालय शरीफपुर मान हल्दौर प्रथम, मंगोलपुरा मोहम्मदपुर देवमल द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगदासपुर हल्दौर प्रथम और समग्र विद्यालय सुरानंगला बुढ़नपुर द्वितीय स्थान पर रहे। पुरस्कार और मेडल बीएसए सचिन कसाना, डीसी प्रशिक्षण अनुज कुमार शर्मा, बीईओ जलीलपुर गजेंद्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत ने प्रदान किए। कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह, रुचिता सिंह, नीरज कुमार वर्मा, दीपक सलूजा रहे। संचालन शमीम अहमद, आकांक्षा चौधरी ने किया।

बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी प्रतियोगि

बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी प्रतियोगि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed