फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Advocates who are desist from judicial work

न्यायिक कार्य से रहे विरत रहे अधिवक्ता

Fri, 05 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Advocates who are desist from judicial work
न्यायिक कार्य से रहे विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य ओमकार सिंह तोमर की मौत के मामले में किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने के विरोध में अधिवक्ता बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को दिया।
अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि ओमकार सिंह तोमर की आत्महत्या के बाद मिले सुसाइड नोट व प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद में से किसी भी अभियुक्त की पुलिस प्रशासन ने अब तक गिरफ्तारी नहीं की है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग के लिए हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति मेरठ के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता समाज में रोष है। कहा कि अभियुक्तों को राजनीतिक संरक्षण न देकर उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि अधिवक्ता सत्याग्रह का रास्ता छोड़कर न्यायिक कार्य में लगें।
विज्ञापन

इस दौरान जिला बार महासचिव रामेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कोमेंद्र सिंह, सौरव चौधरी, आशीष चौधरी, निपेंद्र सिंह, फुरकान अहमद, जावेद सईद, शिवकुमार भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed