फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Admission started in Government Inter College from Monday

राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार से प्रवेश शुरू

Fri, 15 Apr 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Admission started in Government Inter College from Monday
राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार से प्रवेश शुरू
विज्ञापन

धामपुर। पुरानी तहसील की जमीन पर बने राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रभारी प्रधानाचार्य ओमनारायण सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर शिक्षकों को विद्यालय संचालन के लिए संबद्ध कर दिया गया है। जिन शिक्षकों को संबद्ध किया गया है उनकी उपस्थिति सोमवार से विद्यालय में ही लगेगी। छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर भी पहुंचने लगा है।

पुरानी तहसील की खाली पड़ी जमीन में करीब सात साल पहले सपा शासन में राजकीय इंटर कॉलेज का भवन तैयार हो चुका था। इस कॉलेज को चालू कराने को क्षेत्र के लोगों की ओर से कई बार मांग की गई। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद ने भी कॉलेज को चालू कराने के मुद्दे को संसद में उठाया था। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस कॉलेज के खाली भवन में अब तक एसपी पूर्वी धामपुर का कार्यालय संचालित हो रहा था। अब कॉलेज के चालू होने के बाद एसपी पूर्वी धामपुर का कार्यालय यहां से दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। जैसे ही एसपी पूर्वी का कार्यालय यहां से अन्यत्र शिफ्ट होगा। फर्नीचर को कॉलेज कक्षों में व्यवस्थित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed