{"_id":"68ed4786c2e85adf01016174","slug":"admission-process-complete-70-seats-vacant-in-colleges-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-162715-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण, कॉलेजों में 70 प्रतिशत सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण, कॉलेजों में 70 प्रतिशत सीटें खाली
Tue, 14 Oct 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमएड, एलएलबी और अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई। अभी भी जनपद के निजी कॉलेजों में करीब 70 प्रतिशत बीएड, एमएड, एलएलबी की सीटें खाली रह गई। कॉलेज संचालकों ने कुलपति को पत्र भेजकर खाली सीटों पर सीधे प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग की है।
इस बार बिजनौर जनपद समेत मुरादाबाद मंडल में संचालित सभी महाविद्यालय गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबंद्ध हो गए हैं। सभी पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष के दाखिले नई यूनिवर्सिटी मुरादाबाद से ही हुए है। जीजेयू ने कई पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिले लिए हैं। विश्वविद्यालय ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रवेश प्रक्रिया में कई बदलाव किए है। निजी महाविद्यालय के संचालकों ने बताया कि काउंसिलिंग से एमएड, एलएलबी प्रक्रिया हो गई। तिथि पूरी हुई, सीटें खाली रह गई। कृष्णा महाविद्यालय के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि बीएड, एमएड और एलएलबी की काफी सीटें अभी खाली है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलपति महाविद्यालयों में खाली सीटों के लिए सोचना चाहिए। कहा कि दाखिले नहीं होने से विद्यार्थी शिक्षा से वंचित रहेंगे। वहीं कॉलेजों के संचालन में परेशानी हो गई। मात्र तीस प्रतिशत सीटों पर दाखिले होने से स्टाफ, कॉलेजों को दिक्कत हैं।