{"_id":"62bdf09ec4c8e17f2e546051","slug":"administrative-officers-visited-the-katan-area-of-gauspur-nazibabad-news-mrt5951127147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, गौसपुर में कटान की स्थिति सामान्य, ग्रामीणों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, गौसपुर में कटान की स्थिति सामान्य, ग्रामीणों को मिली राहत
विज्ञापन
नांगलसोती के गौसपुर में कटान क्षेत्र का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : NAZIBABAD
प्रशासनिक अधिकारियों ने गौसपुर के कटान क्षेत्र का किया दौरा
नांगलसोती/नजीबाबाद। एडीएम और एसडीएम ने वर्षों से कटान का दंश झेल रहे गांव गौसपुर का निरीक्षण किया। अधिकारियों को गौसपुर के कटान क्षेत्र की स्थिति सामान्य मिली। उन्होंने ग्रामीणों को बरसात के बाद नवंबर में पक्के तटबंध बनाने का आश्वासन दिया।
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश से बृहस्पतिवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, लेकिन एक दशक से कटान से पीड़ित गांव गौसपुर में कटान क्षेत्र की स्थिति सामान्य रही। एडीएम फाइनेंस अरविंद कुमार, एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार और जेई मनोज कुमार के साथ गौसपुर का निरीक्षण किया। एसडीएम ने ग्रामीणों को कटान रोकने के हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। एक्सईएन राजेश कुमार और जेई मनोज कुमार ने कहा कि गांव के कटान क्षेत्र में 19 अस्थायी तटबंध बनाए गए हैं जो कटान को रोकने में कारगार साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को गांव गौसपुर कटान क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, लेकिन कटान नहीं हुुआ। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि गंगा नदी से गौसपुर में कटान होता है तो उसे रोकने के लिए और भी अस्थायी तटबंध बनाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को बरसात के बाद स्थायी तटबंध बनाने का आश्वासन दिया।
तटबंधों में मिट्टी के कट्टे भरने की मांग
नांगलसोती। गौसपुर के लोगों ने एसडीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंधों के बीच खाली जगहों में मिट्टी के कट्टे भरने की मांग की। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, दीपक कुमार, अवनीश कुुमार, दीवान सिंह, पूर्व प्रधान राकेश कुमार का कहना है कि गंगा नदी का पानी अस्थायी तटबंधों के ऊपर से गुजरा है, जिससे कई मिट्टी के कट्टे नदी के बहाव में बह गए हैं। उन्होंने गांव का अस्तित्व बचाने के लिए तटबंधों के बीच खाली जगहों में मिट्टी के कट्टों से भरान करने की मांग की है।

नांगलसोती के गौसपुर का कटान क्षेत्र।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन