फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration took command, restored power supply

Bijnor News: नजीबाबाद - प्रशासन ने संभाली कमान, विद्युत आपूर्ति कराई बहाल

Mon, 20 Mar 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Administration took command, restored power supply
- टांडामाईदास फीडर, आदर्शनगर बिजलीघर से जुड़े फीडर तकनीकी खराबी के कारण हो गए थे ठप
विज्ञापन

फोटो-19एनजेडबी06आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/भागूवाला। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के तीसरे दिन संकट से निपटने के लिए प्रशासन की टीम ने मशक्कत की। नगर के ईसीजी फीडर और कई ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन से ठप विद्युत व्यवस्था दोपहर को सुचारु हो गई।
एसडीएम विजय वर्धन तोमर, तहसीलदार कमलेश कुमार, नायाब तहसीलदार सार्थक चावला, नायाब तहसीलदार राजकुमार ने 132 केवी उपसंस्थान की सुबह से ही कमान संभाली। प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व कर्मचारियों और बिजली के जानकार लोगों की मदद से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली घरों के फीडरों में आई समस्याएं दूर कराईं। प्रशासन ने दो दिन से ठप ईसीजी फीडर चौगांवा फीडर सहित कई क्षेत्रों में दोपहर तक विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी। बुंदकी फीडर, बड़िया बिजलीघर से जुड़े टांडामाईदास फीडर, आदर्शनगर बिजलीघर से जुड़े जलालाबाद, उब्बनवाला, धनसीनी, कल्हेड़ी फीडर में आईं तकनीकी खराबी रविवार देरशाम तक दूर न होने से क्षेत्रवासी परेशान थे।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था जुटाई
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से ग्रामीण जूझते रहे। मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी उपभोगताओं भटकना पड़ा। गांव मोअज्जमपुर तुलसी गढ़ी की ग्राम प्रधान खैरुन्ननिशा के पुत्र मो. यासर ने गांव और आस-पास के क्षेत्रों ने अपने खर्च पर जनरेटर से क्षेत्रवासियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई। नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में अनेक लोगों ने किराए के जनरेटर से पेयजल आपूर्ति ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed