फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration stopped mining in Biruwala

Bijnor News: प्रशासन ने बीरूवाला में रोका खनन

Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Administration stopped mining in Biruwala
नजीबाबाद। एडीएम के नेतृत्व में बीरूवाला में शनिवार को मारे गए छापे के बाद प्रशासन ने खनन क्षेत्र की जांच कराई। जांच के बाद अवैध खनन की पुष्टि हुई है। पट्टा धारक पर रॉयल्टी के साथ जुर्माना वसूलने के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से बीरूवाला के गाटा संख्या 413, 414, 221 से 223 और 218 में खनन संबंधी अनुमति बीरूवाला निवासी कफील अहमद को जारी की गई थी। करीब छह माह तक खनन की अनुमति जारी होने के बाद एक माह पूर्व बीरूवाला खनन कार्य शुरू किया गया था। बीरूवाला और मथुरापुर मोर के किसानों द्वारा अवैध खनन की शिकायत पर डीएम जसजीत कौर ने राजस्व और खनन टीम से जांच कराई। शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एसडीएम विजय शंकर ने खनन विभाग और राजस्व टीम के साथ खनन क्षेत्र में छापा मारकर खनन वाहन पकड़े। राजस्व विभाग की जांच में करीब 3970 घन मीटर अवैध खनन की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एसडीएम विजय शंकर ने जिला प्रशासन को बीरूवाला में खनन अनुमति की आड़ में अवैध खनन की डीएम को रिपोर्ट भेजकर खनन अनुमति निरस्त करने के लिए पत्र भेजा है। एसडीएम ने क्षेत्रीय राजस्व टीम को किसी भी क्षेत्र में रेत-बजरी और मिट्टी आदि का खनन मिलने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टा धारक से वसूला जाएगा जुर्माना
नजीबाबाद। खनन क्षेत्र से पकड़ी गई तीन पोकलेन और दो डंपर सीज कर प्रशासन ने जाफराबाद पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया है। स्थानीय और जिला प्रशासन ने खनन पट्टा धारक कफील अहमद से जुर्माना और रॉयल्टी वसूली की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed