{"_id":"5ec417028ebc3ee532420745","slug":"administration-sealed-mohalla-brahmanan-bijnor-news-mrt48248317","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने मोहल्ला ब्रह्मनान को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने मोहल्ला ब्रह्मनान को किया सील
विज्ञापन
मंडावर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हॉटस्पॉट एरिया को सील कराती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
प्रशासन ने मोहल्ला ब्रह्मनान को किया सील
मंडावर। प्रशासन ने मोहल्ला ब्रह्मनान को सील कर दिया है। यहां पर मंगलवार को एक युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। युवक के परिवार के सभी 22 लोगों व उसके संपर्क में आए आठ अन्य लोगों को भी पुलिस क्वारंटीन करने की तैयारी कर रही है।
मंडावर और किरतपुर में संक्रमित मिले दोनों युवक एक साथ ही मुंबई से आए थे। मंडावर के मोहल्ला ब्रह्मनान में संक्रमित मिला युवक मुंबई में सैलून पर काम करता था। वह 11 मई को मंडावर पहुंचा था और उसे 15 मई को स्वाहेड़ी में क्वारंटीन किया गया था। युवक के कोरोना संक्रमित होने का पता चलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने अपनी मौजूदगी में मोहल्ला ब्रह्मनान को जाने वाले सभी रास्तों को सील करा दिया है। नगर पंचायत के पास, मंगल बाजार चौराहा व ब्रह्मनान को आने वाले बाकी सभी रास्तों पर भी पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही का कहना है कि मोहल्ला ब्रह्मनान को सील कर दिया है। यहां पर लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी सख्ती से पालन कराया जाएगा। मोहल्लेवालों को कोई दवाई आदि की जरूरत होने पर इसे उपलब्ध कराने का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

मंडावर हॉटस्पॉट एरिया को सेनेटाइज करते नगर पंचायत कर्मचारी।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन