{"_id":"628fc6b3dfe3025119236340","slug":"administration-s-bulldozer-on-encroachment-bijnor-news-mrt5902975132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
किरतपुर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
किरतपुर। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के नेतृत्व में बाजार में नालियों पर किया गया अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाया गया।
बृहस्पतिवार उप जिलाधिकारी नजीबाबाद मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्रपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरी लाल पटेल प्रधान लिपिक हसन मुस्तफा पुलिस फोर्स व पालिका कर्मचारियों के साथ दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर जैन चौराहा पहुंचे। उन्होंने दुकानों के आगे सड़क पर और नाली पर पक्का निर्माण कर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया। मंडावर मार्ग होते हुए बस स्टैंड तक दुकानों के बाहर और नाली पर किया गया पक्का निर्माण कर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने सहकारी बैंक के बाहर रहे अवैध खोखे को हटा दिया गया। इस कार्रवाई पर कोतवाल मनोज उप जिला अधिकारी मनोज कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
हटवाए गए होर्डिंग, वसूला गया जुर्माना
नगीना। नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत होर्डिंग्स हटवाए गए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पालिका टीम ने बुधवार की शाम नगीना के स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान पालिका टीम ने कई दुकानदारों के पास से पॉलिथीन जब्त की और 3200 रुपये जुर्माना भी वसूला। इस मौके पर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज राय वर्मा, मदन पाल सिंह भी मौजूद रहे।