{"_id":"f6ef754448872624a65060e453d9b210","slug":"administration-prepared-for-the-electoral-battle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चुनावी रण के लिए प्रशासन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चुनावी रण के लिए प्रशासन तैयार
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम विनोद पंवार और एसपी सुभाष सिंह बघेल ने सोमवार को पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थलों का दौरा किया। इस दौरान डीएम ने मतदान कर्मियों को पूरी निर्भीकता से भयमुक्त होकर मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने नजीबाबाद ब्लॉक में अनुपस्थित मिले पंचायत राज विभाग के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी डीपीआरओ (जिला पंचायतराज अधिकारी) को दिए हैं।
डीएम विनोद पंवार व एसपी सुभाष सिंह बघेल ने सोमवार को किरतपुर, नजीबाबाद व कोतवाली देहात में पोलिंग पार्टियों के रवाना स्थल का निरीक्षण किया।
कहा कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष व सुचारु रूप से संपन्न कराने में मतदान कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदान प्रक्रिया पारदर्शी रखने के लिए कर्मचारियों का सजग रहना जरूरी है। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी मतदाता बिना पहचान पत्र के वोट न डालने पाए। डीएम ने मतदान स्थल पर अनाधिकृत व्यक्ति के मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
कहा कि मतदान प्रक्रिया में अपना योगदान देने से कतराने और ड्यूटी कटवाने का प्रयास करने वाले कर्मचारियों को अपने कृत्य के बारे में चिंतन करना चाहिए। इस दौरान सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, सभी एसडीएम व सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
निर्भीक होकर करें मतदान : डीएम
बिजनौर। डीएम ने पंचायत चुनाव में फर्जी मतदान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। चुनाव के मद्देनजर किरतपुर, नजीबाबाद और कोतवाली देहात ब्लॉक में मंगलवार को सरकारी संस्थान, कॉलेज, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
डीएम ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें। मतदाता चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित पहचान पत्र के साथ ही वोट डालने के लिए केंद्र पर जाएं। वाहन मतदान केंद्रों से 200 मीटर दूर रहेंगे तथा प्रत्याशी भी अपना बस्ता आयोग के निर्देशों के अनुसार ही बिछाएं।
सार्वजनिक अवकाश में खुलेंगे कार्यालय
डीएम ने सभी विभाग व कार्यालय अध्यक्षों, प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में डाक प्राप्त करने के लिए अपने कार्यालय, विभाग, स्कूल-कॉलेज में एक-एक व्यक्ति को डाक प्राप्त करने के लिए नामित करना सुनिश्चित करें।