फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration busy investigating land dispute in village Aurangpur Basanta

Bijnor News: गांव औरंगपुर बसंता में जमीन के विवाद की चांच में जुटा प्रशासन

Sun, 28 Apr 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Administration busy investigating land dispute in village Aurangpur Basanta
मंडावली/नजीबाबाद। पूर्व सांसद द्वारा जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायत पर प्रशासन ने घटनास्थल पहुंचकर जमीन की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी ने जिले के आला अधिकारियों को औरंगपुर बसंता क्षेत्र में उनकी जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण की शिकायत की। पूर्व सांसद शनिवार को तहसीलदार कमलेश कुमार और सीओ देश दीपक सिंह से मिले और जमीन के विवाद से संबंधित जानकारी दी। यशवीर सिंह का कहना था कि उनकी जमीन पर प्रिंस चौधरी और उनके समर्थकों द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। पूर्व सांसद ने उनकी करीब 16 बीघा जमीन पर कब्जे की नियत से प्रिंस चौधरी पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया। उधर, प्रिंस चौधरी का कहना था कि 10 बीघा जमीन उन्होेंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष और उनके साथी पूर्व सांसद से खरीदी थी। उस पर ही निर्माण किया जा रहा है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसीलदार कमलेश कुमार ने थाना प्रभारी विकास कुमार और राजस्व टीम के साथ औरंगपुर बसंता पहुंचकर जमीन संबंधी विवाद की जांच की। राजस्व टीम शनिवार को देर शाम तक जमीन विवाद के संबंध में विवादित जमीन की पैमाइश में जुटी रही। बताया जाता रहा है कि हाईवे के निकट मौके पर कम जमीन मिली है। जमीन पर दोनों पक्षों द्वारा दावेदारी की जा रही है।
विज्ञापन

तहसीलदार कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के जमीन संबंधी दावों को लेकर राजस्व रिकॉर्ड को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed