{"_id":"62ab7128e21e3377510bc470","slug":"administration-alert-about-friday-prayers-drone-monitoring-bijnor-news-mrt5931657162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता, उड़ाया ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता, उड़ाया ड्रोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क, ड्रोन से की निगरानी
बिजनौर। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिले के संवेदनशील स्थानों और मस्जिदों के आसपास ड्रोन उड़ाकर बृहस्पतिवार को निगरानी की गई। शहर से लेकर गांव देहात तक पुलिस ने पैदल मार्च करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं, धार्मिक संगठनों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी किसी भी विरोध प्रदर्शन की आशंका लेकर सूचनाओं को जुटाने में लगे रहे।
पिछले जुमे की नमाज को लेकर जो तैयारियां पुलिस की ओर से गई थीं, वे अभी तक बनी हुई हैं। पुलिस की ड्यूटी जस की तस लगी है। जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 22 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर में थानाध्यक्ष समेत मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। लेखपाल से लेकर पंचायत सचिव तक सभी सूचनाओं के संकलन में जुटे हुए हैं। जिससे किसी भी संभावित योजना का पहले ही पता लग सके। पुलिस की खुफिया विंग भी धार्मिक संगठनों की गतिविधियों पर नजर बनाए रही।
बेहद संवदेनशील समझे जाने वाले कस्बा नहटौर में खुद डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार की शाम पैदल मार्च किया। उन्होंने नहटौर में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। बाद में पुलिस फोर्स को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। अपने अपने सुपर जोन में बिजनौर मुख्यालय पर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज ने चांदपुर और एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने भी पैदल मार्च किया। जिला मुख्यालय पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने जामा मस्जिद के आसपास इलाके में पैदल मार्च किया। छतों का जायजा लेने के लिए ड्रोन उड़ाया गया। पुलिस ने जिलेभर में ऐसी जगहों से ईट पत्थर हटवाएं हैं, जहां निर्माणाधीन मकानों के लिए सामग्री पड़ी हुई थी। जिसमें पुलिस ने नगर पालिकाओं की मदद ली है।
विज्ञापन
24 घंटे निगरानी कर रहे 50 पुलिसकर्मी
जिला मुख्यालय पर सोशल मीडिया सेल की टीम में शामिल उपनिरीक्षक तेजपाल, नंदकिशोर, विकास कुमार, राजेश गिरी, गौरव कुमार आदि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर निगरानी कर रहे हैं। हर थाने पर दो दो सिपाही फेसबुक और व्हाटसएप आदि की निगरानी कर रहे हैं। जुमे की नमाज को लेकर यह सतर्कता बरती जा रही है। इसी का नतीजा है कि बृहस्पतिवार को नहटौर पुलिस ने एक ग्राम प्रधान और शहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट में गिरफ्तार किया है।