{"_id":"643996174656ca046703c181","slug":"aditya-had-built-a-hideout-in-bilari-by-pretending-to-be-an-electrician-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-1552-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - खुद को विद्युतकर्मी बताकर बिलारी में आदित्य ने बनाया था ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - खुद को विद्युतकर्मी बताकर बिलारी में आदित्य ने बनाया था ठिकाना
Fri, 14 Apr 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
- अभिरक्षा से फरार होने के बाद बिलारी में भी किराए का कमरा लेकर ठहरा था आदित्य राणा
- मुरादाबाद और अमरोहा तक फैला लिया था गिरोह का नेटवर्क
अचल चौधरी
बिजनौर। शाहजहांपुर में पुलिस की अभिरक्षा से फरार होने के बाद कुछ दिनों के लिए आदित्य राणा ने बिलारी को भी ठिकाना बनाया था। बिलारी में उसने खुद को विद्युतकर्मी बताकर किराए पर कमरा लिया, पुलिस की पड़ताल में यह बात अब उजागर हुई है। आदित्य बिजनौर तक ही सीमित नहीं रहा था, बल्कि उसने अमरोहा, संभल और मुरादाबाद में भी गिरोह का नेटवर्क खड़ा किया। हालांकि अब आदित्य के मारे जाने के बाद पुलिस उसके गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुटी है।
आदित्य राणा मुठभेड़ की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। एसपी की ओर से मजिस्ट्रीयल जांच के लिए डीएम को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही आदित्य राणा के मुठभेड़ में मारे जाने की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो जाएगी। बता दें कि बिजनौर में पेशी से लखनऊ जेल ले जाते हुए आदित्यराणा शाहजहांपुर में 23 अगस्त 2022 को फरार हो गया था। इसके बाद उस पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया, वहीं प्रदेश स्तरीय माफिया भी घोषित किया जा चुका था। पुलिस सूत्रों की मानें तो फरारी के दौरान आदित्य ने बिलारी में भी कुछ दिनों के लिए अपना ठिकाना बनाया। आदित्य ने यह कहकर कमरा किराए पर लिया था कि वह बिजली के मीटर लगाने आए हैं। बिजली मीटर लगाने का काम पूरा होने के बाद यहां से चला जाएगा। हालांकि कुछ दिनों के बाद उसने लोकेशन बदल ली। (संवाद)
संभल के बनियाठेर में की थी लूट
फरारी के दौरान ही आदित्य ने अमरोहा, संभल और मुरादाबाद में भी नए गुर्गे तैयार कर लिए थे। आदित्य ने अमरोहा के थाना नौगावां क्षेत्र में लूट की थी। गजरौला में भी लूट की एक वारदात को अंजाम दिया। इन दोनों जिलों में उस पर तीन मुकदमे दर्ज हुए। बताया तो यह भी जा रहा है कि एक वारदात मुरादाबाद में भी की लेकिन, उसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
गिरोह की कुंडली खंगाल रही पुलिस
आदित्य के मारे जाने के बाद उसके गिरोह के सदस्य पुलिस की रडार पर हैं। बता दें कि इसी महीने इसके गिरोह के सदस्यों को चिन्हित करते हुए गैंग में उनके नाम शामिल किए गए हैं। जिनकी संख्या 48 बताई जा रही है। आदित्य पर मुकदमों की संख्या भी 48 है। साथ ही सदस्यों की तलाश में पुलिस लगी है। जिससे इसके गैंग की पूरी तरह से कमर जोड़ी जा सके।
-- -- -- वर्जन:::
फरार होने के बाद आदित्य मुरादाबाद, अमरोहा में भी रहा है। जहां उसने अलग-अलग जगहों पर वारदातों को अंजाम दिया। फिलहाल मजिस्ट्रीयल जांच के लिए प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है। उसके गिरोह के सदस्यों की भी तलाश की जा रही है - नीरज कुमार जादौन, एसपी