फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Additional commissioner gave instructions to increase the income of the municipality

अपर आयुक्त ने पालिका की आय बढ़ाने के निर्देश दिए

Tue, 02 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Additional commissioner gave instructions to increase the income of the municipality
अपर आयुुुक्त ने पालिका की आय बढ़ाने के निर्देश दिए
विज्ञापन

नगीना। अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव ने नगर पालिका नगीना कार्यालय के निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक में कूड़े से खाद बनाकर पालिका की आय बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह को प्रशंसा पत्र दिए जाने की भी संस्तुति की।
मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस के बाद नगर पालिका नगीना कार्यालय पहुंचे अपर आयुक्त प्रशासन मुरादाबाद बीएन यादव ने पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। विकास कार्यों की समीक्षा भी की। उनके साथ एसडीएम घनश्याम वर्मा भी थे। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन के कार्यों को बेहतर तरीके से निपटाने के लिए पालिका के कर्मचारी मुनीर अहमद व कर वसूली तथा स्वच्छता के मामले में बेहतर कार्य के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह को प्रशंसा पत्र दिए जाने की संस्तुति की।
विज्ञापन

उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कर्मचारियों से कर वसूली में तेजी लाने, कूड़े के निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने तथा खाद बनाकर पालिका की आय बढ़ाने, पथ विक्रेताओं को सरकार द्वारा प्रदत्त 10 हजार रुपये का ऋण अधिक से अधिक मुहैया कराने, आडिट आपत्तियों का निस्तारण शीघ्र से शीघ्र कराने, पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने, एमएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान को ठीक करा कर बच्चों के खेलने के लिए तैयार कराने, वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए जीवित पौधों की संख्या का आंकलन कराते रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पालिका द्वारा परिसर में बनाए गए मिनी पार्क तथा नगीना रायपुर रोड पर बनाए गए नगीना पार्क का भी निरीक्षण किया तथा बेहतर कार्य के लिए ईओ व चेयरमैन की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, चेयरपर्सन पति शेख खलीलुर रहमान, पालिका के नामित सदस्य प्रमोद चौहान, सभासद गोपाल शर्मा, प्रधान लिपिक लाल बहादुर बाल्मीकि, लेखाकार मदन पाल सिंह, तलत अहमद, मोहम्मद तालिब, अशोक कुमार, शेख जमशेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed