{"_id":"5f5287eb8ebc3e537161f8be","slug":"adarsh-teachers-award-to-three-teachers-bijnor-news-mrt4996792159","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षिकाओं को आदर्श शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिक्षिकाओं को आदर्श शिक्षक पुरस्कार
विज्ञापन
बिजनौर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्म नगरी में शिक्षक दिवस पर लायनेस क्लब द्वारा शिक्षिकाओं को
- फोटो : BIJNOR
तीन शिक्षिकाओं को आदर्श शिक्षक पुरस्कार
बिजनौर। लायनेस क्लब बिजनौर द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्म नगरी में आयोजित कार्यक्रम में न्याय पंचायत धर्म नगरी की तीन शिक्षिकाओं को आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस मौके पर वक्ताओं ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
शुक्रवार को लायंस क्लब द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्म नगरी में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की सचिव प्रवेशिका राजपूत ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्म नगरी की सहायक अध्यापिका डॉ प्रतिक्षा रानी चौहान, रितु गर्ग, प्राथमिक विद्यालय तिमारपुर की सहायक अध्यापिका अनीता रानी को आदर्श शिक्षक के रूप में स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए नए-नए तरीके अपनाने को कहा गया। वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद तारिक अलीम ने कहा कि सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान कर ही हम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्ग पर चल सकते हैं। कार्यक्रम में संकुल प्रभारी नरेश पाल, वर्मा संकुल शिक्षक रितेश भटनागर, अवधेश कुमार, इबादुर्रहमान, रानी, रचना कश्यप, प्रशांत शर्मा, अजय कुमार शर्मा आदि ने विचार रखे गोष्ठी की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने की।
जिला स्तर पर शिक्षकों का सम्मान समारोह नहीं
बिजनौर। इस बार शिक्षक दिवस पर कोविड-19 के चलते जिला स्तर पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा।
शिक्षा विभाग व शिक्षक संगठन मिलकर हर वर्ष सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा स्कूलों में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह में सम्मानित करते चले आए हैं। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि इस बार कोरोना वायरस के चलते शिक्षकों का जिला स्तर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि संगठन इस स्कूल स्तर पर ही इस बार शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।