फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action will be taken on spreading rumors on social media

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

Tue, 05 Nov 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on spreading rumors on social media
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अफजलगढ़। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। कोतवाली अफजलगढ़ प्रांगण में ग्राम प्रधान पुलिस मित्रों, सभासदों और प्रधानों की बैठक हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग मांगा। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह न फैलाएं, जो ऐसा करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। क्योंकि हर व्यक्ति व्हाट्सएप व फेसबुक का इस्तेमाल करता है। आशंका है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की नीयत से भड़काऊ सामग्री पोस्ट कर सकते हैं, लिहाजा ऐसी किसी भी अफवाह को फैलाने से बचें तथा दूसरों को भी इसके प्रति आगाह करें। अपने परिवार और पड़ोसियों के परिवारों में भी जागरूकता लाएं कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट वायरल करना, शेयर व फारवर्ड करना कानूनी अपराध है। व्हाट्सएप ग्रुप में कोई व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री वायरल करता है, तो उसके लिए ग्रुप एडमिन भी बराबर जिम्मेदार होगा। अगर कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाता है, तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान एसआई संजीव कुमार तोमर, एसआई साहब सिंह, सतेन्द्र फौजी, वसीम अंसारी, सभासद शानू कुरैशी, अफजाल अंसारी एडवोकेट, दिलशाद ठेकेदार, दर्शन सिंह रावत, विनोद काला, अहमद उर्फ गुड्डू, रामनाथ सिंह और महेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed