{"_id":"625c5cc726332b7956774248","slug":"action-will-be-taken-on-construction-work-contrary-to-standards-dm-nazibabad-news-mrt5849376102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों के विपरीत निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों के विपरीत निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानकों के विपरीत निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई : डीएम
नजीबाबाद। मानकों के विपरीत निर्माण कार्य पाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नपेंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत और ब्लॉक के सीसी मार्ग और नालों आदि के निर्माण कार्य का ब्योरा कार्य शुरू होने से पूर्व सार्वजनिक करने के निर्देश दिए।
डीएम उमेश मिश्रा ने समाधान दिवस के बाद अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसी मार्ग, नालों आदि निर्माण से संबंधित समस्त ब्योरा संबंधित क्षेत्र में बोर्ड आदि के माध्यम से सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारियों, ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवों को सीसी मार्ग, शौचालय, पंचायत घर, नालों आदि के निर्माण में मानकों की अनदेखी करने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि ठेकेदारों द्वारा बिना सार्वजनिक सूचना के निर्माण कार्य जारी पाया जाता है तो उसके और संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।