{"_id":"62ed5184ed073a22b03c811f","slug":"action-will-be-taken-if-the-meter-is-uprooted-from-private-tubewells-dhampur-news-mrt5999948167","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने फिर से मीटरों को उखाड़ कर निगम को सौपने का प्रयास किया तो होगी कार्रवाई: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने फिर से मीटरों को उखाड़ कर निगम को सौपने का प्रयास किया तो होगी कार्रवाई: एसडीएम
विज्ञापन
निजी नलकूपों से मीटर उखाड़े तो होगी कार्रवाई
धामपुर। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने किसानों को सुझाव दिया है कि वे विद्युत निगम की ओर से निजी नलकूपों पर लगाए जा रहे बिजली के मीटरों से छेड़छाड़ न करें। यदि किसी ने मीटर को उखाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने धामपुर विद्युत सर्किल एसई कार्यालय के बाहर पांच घंटे तक प्रदर्शन किया था। किसानों ने निजी नलकूपों पर लगाए गए 54 मीटर उखाड़कर एसई राजेंद्र कुमार को सौंपे थे। भाकियू की ओर से 16 अगस्त को बाकी बचे मीटरों को उखाड़ कर एसई को सौंपने की चेतावनी दी गई है। एसई ने बताया कि मीटर लगाने से निगम का यह मतलब नहीं है कि उनका बिजली बिल बढ़ कर आने लगेगा। फ्लैट रेट से 85 रुपये प्रति हार्स पावर से बिल बन रहे हैं, उसी के हिसाब से आगे भी बनते रहेंगे। एसई ने बताया कि मीटर लगाने का अभिप्राय यह देखना है कि निजी नलकूपों पर बिजली की खपत क्या है। इससे निगम को कितना नुकसान हो रहा है।
शुक्रवार को एसडीएम ने बताया कि सरकार की योजना का स्वागत कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने आगे निजी नलकूपों से मीटरों को उखाड़ कर निगम में जमा करने का प्रयास किया तो ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई होगी। वहीं, भाकियू तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा, कविराज सिंह, गजेंद्र सिंह टिकैत का कहना है कि नलकूपों पर मीटरों को लगाने का विरोध देश में किया जा रहा है। उन्हें किसी भी दशा में मीटर बर्दाश्त नहीं हैं। वह नलकूपों पर मीटरों को नहीं लगने देंगे। चाहे प्रशासन भाकियू के खिलाफ मुकदमा कायम करा दे।
विज्ञापन
विद्युत खपत की गणना के लिए लगाए जा रहे मीटर
धामपुर। विद्युत निगम धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि किसान नलकूपों पर मीटर लगवाने के मामले को लेकर घबराए नहीं। उनसे मीटरों की रीडिंग के आधार पर बिजली का बिल नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निजी नलकूपों पर जो मीटर स्थापित किए जा रहे हैं, उनका उपयोग केवल विद्युत खपत की गणना के लिए किया जाएगा। निजी नलकूप का विद्युत बिल पहले की तरह से फ्लैट दरों पर 85 रुपये प्रति हॉर्स पावर के अनुसार बनाया जा रहा है। नलकूप पर मीटर के भार के अनुसार उचित रेटिंग का कैपिसिटर लगाने से सही वोल्टेज प्राप्त होते हैं। यदि आपके द्वारा प्रति माह तय तिथि तक बिल जमा किया जाता है तो किसानों को मूलधन राशि में से पांच प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।