फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action will be taken if garbage is thrown on the road: SDM

मार्ग पर कूड़ा डाला तो होगी कार्रवाई : एसडीएम

Thu, 01 Jul 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if garbage is thrown on the road: SDM
मार्ग पर कूड़ा डाला तो होगी कार्रवाई : एसडीएम
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। प्रशासन जलालाबाद, हर्सवाड़ा और तातारपुर लालू क्षेत्र के मुख्य संपर्क मार्गों के किनारे गंदगी डालने वालों पर शिकंजा कसेगा। एसडीएम और तहसीलदार ने क्षेत्र का भ्रमण कर तत्काल प्रभाव से गंदगी साफ कराने के ईओ जलालाबाद को निर्देश दिए।

डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में कोरोना संक्रमण और बरसात को देखते हुए सफाई अभियान के अंतर्गत स्थानीय प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फेंकने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्णय लिया है। एसडीएम परमानंद झा, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने नगर पंचायत जलालाबाद के ईओ हरिनारायण सिंह के साथ जलालाबाद नगर पंचायत मुख्यद्वार से जलालाबाद बस्ती, ऑयल डिपो संपर्क मार्ग क्षेत्र और जलालालाबाद फ्लाईओवर से हर्सवाड़ा क्षेत्र के सार्वजनिक मार्गों के किनारे डाली जा रही गंदगी को देखा। एसडीएम ने ईओ को तत्काल प्रभाव से गंदगी डालने वाले सफाई कर्मियों को चिह्नित करने तथा क्षेत्र को साफ कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने क्षेत्र का कूड़ाकरकट आबादी से दूर स्थान निश्चित कर डालने के निर्देश दिए। ईओ हरिनारायण सिंह के नेतृत्व में संपर्क मार्गों के किनारे डाली गई गंदगी को हटाकर मिट्टी से गंदगी को ढकने और क्षेत्र को समतल बनाने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed