फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action will be taken for not following the lock down

हर हाल में लोगों को रखा जाएगा लोगों घर में:डीएम

Wed, 25 Mar 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken for not following the lock down
शादी ब्याह, धार्मिक कार्यक्रमों पर भी रोक : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। लॉक डाउन के दौरान जिले शादी, ब्याह, सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा दी है। इस दौरान बाहर घूमने वालों पर प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि प्रशासन अब कड़ाई से लॉक डाउन का पालन कराएगा। कोरोना से लड़ाई में जरा सी लापरवाही बहुत घातक हो सकती है। लॉक डाउन में शादी, ब्याह, सामाजिक व धार्मिक कार्य बिल्कुल बंद रहेंगे। अगर किसी ने शादी, ब्याह तय कर रखे हैं तो उसे तुरंत स्थगित कर दें। डीएम ने कहा कि तमाम लोग उन्हें फोन करके जरूरतमंदों की मदद करने की बात कर रहे हैं। कहा कि प्रशासन जरूरतमंदों की मदद करने में खुद सक्षम है। जिले में दूध, अनाज, फल, सब्जी, आटे की कोई कमी नहीं है। यह सब सामान लोगों को घर घर भिजवाया जाएगा। अगर किसी को जरूरतमंदों की मदद करनी है तो वह अपने घर के पास 100 मीटर के दायरे में जरूरतमंदों को ढूंढ़ ले। मदद करते समय कोई भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed