{"_id":"652ed6bb1f94df24440b4494","slug":"acmos-will-now-do-opd-at-health-centers-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-12784-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वास्थ्य केंद्रों पर अब ओपीडी करेंगे एसीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वास्थ्य केंद्रों पर अब ओपीडी करेंगे एसीएमओ
Wed, 18 Oct 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में अब अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ब्लॉक में स्थित प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित रूप से ओपीडी करेंगे। केंद्र का निर्धारण करने के लिए डीएम अंकित अग्रवाल ने सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल को निर्देश दिए। केंद्रों पर एसीएमओ के कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी संचालित करने के लिए निर्देशित किया।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम अंकित अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीएमओ को अवैध जच्चा बच्चा केंद्रों पर एसडीएम, पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसवों में कमी पाए जाने पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि जिन आशाओं ने पिछले तीन माह या उससे अधिक समय में कोई भी संस्थागत प्रसव नहीं कराया है, उन आशाओं के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।
अधिक छुट्टी पर रहने वाली नर्सों के विरुद्ध चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। सरकारी अस्पतालों में प्रसव का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कहा। सभी एमओआईसी अधिक कुपोषित बच्चों काे चिह्नित कर उन्हें जिला अस्पताल स्थित एनआरसी में भिजवाना सुनिश्चित करें। परिवार नियोजन प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ पूर्ण बोरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।