{"_id":"66242df0095b49d86d0bcdf4","slug":"achieved-success-through-hard-work-and-dedication-dream-is-to-become-an-engineer-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-122494-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेहनत और लगन से पाया मुकाम, इंजीनियर बनना है सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेहनत और लगन से पाया मुकाम, इंजीनियर बनना है सपना
Sun, 21 Apr 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। लगन और मेहनत के साथ कोई कार्य करें, तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है। जिले में पहला व प्रदेश में आठवें स्थान जगह बनाने वाली केपीएस कन्या इंटर काॅलेज बिजनौर की छात्रा व जाटान निवासी पुनीत अग्रवाल की बेटी रिधिमा ने इंटर में 96.4 प्रतिशत अंक पाकर हासिल किया।
टॉपर रिधिमा ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। उनके पिता पुनीत अग्रवाल एक दुकान चलाते हैं और उनकी माता अलका अग्रवाल गृहणी हैं। रिधिमा ने हाईस्कूल में 87 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह स्कूल से अलग दस घंटे पढ़ती थी। बताया कि उन्होंने कोचिंग का भी सहारा लिया। सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। रिधिमा ने बताया कि उन्हें पढ़ाई के साथ टीवी देखना भी पसंद है।
रिधिमा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता, बहन और गुरुजनों को दिया है। केपीएस कन्या इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता ने रिधिमा को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।