फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accusing the administration of breaking promises, demonstrations were held

Bijnor News: प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप, प्रदर्शन किया

Sun, 08 Feb 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accusing the administration of breaking promises, demonstrations were held
धामपुर। आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रशासन पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने चार फरवरी को बड़ी संख्या में वोट काटने वाले फार्म नंबर- सात को बड़ी संख्या में तहसील के कमरा नंबर 16 में पकड़ा था। एसडीएम ने दो दिन में जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यकर्ता फूलबाग कॉलोनी में पार्टी के महासचिव सांसद प्रतिनिधि विवेकसेन के आवास पर एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को विवेक सेन के आवास पर ही नजरबंद रखने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। दोपहर तक फूलबाग कॉलोनी ही प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता तहसील में चल रहे धरने में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि कार्यकर्ताओं ने चार फरवरी को फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया था। उपजिलाधिकारी ने दो दिन के भीतर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया था। कार्यकर्ता करीब एक बजे वह तहसील परिसर पहुंचे। भीड़ को देखकर कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने नियंत्रण बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद सीओ अभय पांडे, तहसीलदार धनराज कुमार ने आश्वासन दिया कि फॉर्म-7 के मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई होगी। प्रदर्शनकारियों में नहटौर के सांसद प्रतिनिधि समीर प्रधान, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष प्रशांत महासागर, प्रदेश सचिव साहिल मेहरा, नगीना प्रभारी दीपक कुमार, परवेज पासी, ललित कुमार, सलाम, सलीम अंसारी, सुखबीर प्रधान, अशोक कुमार, संजय कुमार, रोहित, लवली, पप्पू, शहजाद, मेहताब, फहीम अहमद, प्रदीप कुमार, सविता चौधरी, मीनू कुमारी, विष्णु गौतम, नवनीत, रजनीश वाल्मीकि, फैसल ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed